फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल डिटेल आने के बाद पुलिस ने छात्रा से की पूछताछ

Sun, 10 Dec 2017 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
लमगड़ा ब्लॉक के जीआईसी सत्यों में 10वीं के छात्र राकेश कनवाल की संदिग्ध हालतों में जलकर हुई मौत के मामले में पुलिस सोमवार को महत्वपूर्ण खुलासा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक पूरा मामला प्रेम प्रसंग के इर्द-गिर्द घूम रहा है। बताया गया है कि राकेश का पिछले काफी समय से किसी छात्रा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कॉल डिटेल मिलने के बाद पुलिस ने उस छात्रा से भी पूछताछ की है। 
विज्ञापन


बता दें कि जीआईसी सत्यों में 10वीं का छात्र राकेश कनवाल (15) पुत्र गोपाल सिंह कनवाल बीते मंगलवार को सुबह प्रार्थना के वक्त कक्षा में संदिग्ध हालत में झुलस गया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी। राकेश केरोसिन खुद ही लेकर आया था, लेकिन मृत्यु से पूर्व पुलिस के सामने दिए गए बयानों में उसका कहना था कि चार नकाबपोश युवकों ने उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। इस मामले में राकेश के पिता ने भी अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कराया है। इधर, सूत्रों के मुताबिक यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कॉल डिटेल की जांच में पुलिस को जांच में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक राकेश का किसी छात्रा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर राकेश पिछले काफी दिनों से तनाव में था। कॉल डिटेल मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित छात्रा के भी बयान लिए हैं। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें