फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन और परिश्रम से ही करियर संवार सकते हैं प्रतिभागी: उमा

विज्ञापन
द्वाराहाट में दौड़ को हरी झंडी दिखाते अतिथि। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। खेल महाकुंभ के तहत ब्लॉक की 11 न्याय पंचायतों की चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। उद्घाटन करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट ने प्रतिभागियों से खेल भावना और अनुशासन के दम पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से भी करियर संवर सकता है। इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।
विज्ञापन

द्वाराहाट इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बीडीओ आलोक गार्ग्य की अध्यक्षता में शुरू हुए कार्यक्रम में पहले दिन अंडर-12 60 मीटर दौड़ बालक वर्ग के फाइनल में दक्ष नेगी ने प्रथम, मयंक ने द्वितीय और अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालक में दक्ष नेगी, सुंदर मेहरा और विशाल सिंह और बालिका वर्ग में प्रेरणा, बबीता और अनुष्का ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग की मेडीसन बाल थ्रो में मानस, तरुण और सुंदर और बालिका में वैष्णवी भाकुनी, मीनाक्षी और भावना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन चार दिवसीय प्रतियोगिताओं में कल छह दिसंबर को अंडर-14, सात दिसंबर को अडर-17 तथा 8 दिसम्बर को अंडर-21 बालक बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

सह संयोजक प्रधानाचार्य हेम चंद्र कबडवाल, विशिष्ट अतिथि ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदिता भट्ट, प्रधान योगेश भट्ट आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम को भुवन भट्ट, रेनू डांगला, बाली सिंह रांना, प्रकाश जोशी, लक्ष्मी चंद्र त्रिपाठी, चंदन नेगी,संगीत सिंह,पुष्कर सिंह,दीपेश उपाध्याय पवन बिष्ट, भास्कर काला, भावना पंत, बिशन सिंह, शंकर दत्त तिवारी, अनीता, उषा ,दीपा, दीक्षा, कंचन भंडारी, हेम पंत आदि ने सहयोग किया। संचालन जोधा सिंह और भीम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें