फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जागेश्वर से लौट रहे यूपी के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, पांच घायल

Sun, 25 Jan 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम के दर्शन के बाद उत्तर प्रदेश के बरेली को लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 15 मीटर खाई में जा गिरी। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि कार कुछ ही दूरी पर एक पेड़ पर अटक गई, जिससे कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


शनिवार को उत्तर प्रदेश के बरेली से पांच श्रद्धालु ब्रिजा कार संख्या यूपी- 25 सीई- 9499 से जागेश्वर धाम दर्शन को आए थे। मंदिर में दर्शन और पूजा के बाद श्रद्धालु वापस बरेली को लौट रहे थे। करीब 12:15 बजे कार बृद्ध जागेश्वर मार्ग पर बर्फ में फिसल कर सड़क से लगभग 15 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। कार में सवार श्रेष्ठ ग्वाल, अंशु गंगवार, हर्ष चंद्र, शलभ मिश्रा, इशिका घायल हो गए। श्रेष्ट और इशिका को खरोच भी आई है। संयोग रहा कि कार एक पेड़ के सहारे अटक गई, जिससे सभी की जान बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौाके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। सभी को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों से बर्फबारी और ठंड के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें