फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सात दिन में मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Sun, 25 Jan 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे(अल्मोड़ा)। स्याल्दे क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को लेकर चल रहे ऑपरेशन मूलभूत सेवा आंदोलन ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। संघर्ष समिति सदस्य ललित बिष्ट ने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी को ईमेल से अल्टीमेटम भेजकर सात दिन में मांगें पूरी करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर को हुए लिखित समझौते के बावजूद नर बैलों का विस्थापन और आंदोलनकारियों पर दर्ज प्राथमिकता अब तक वापस नहीं ली गई। समिति ने इसे प्रशासन की विफलता बताते हुए अनुच्छेद 21 के तहत अधिकारों का हनन बताया। चेतावनी दी गई कि तय समय सीमा में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा। इसके पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें