रामनगर मार्ग में रिमौड़ा के पास जलती कार।
- फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। बैठक में भाग लेने जा रहे देहरादून सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल के प्रभारी चिकित्साधिकारी की कार में सोमवार दोपहर रामनगर मार्ग में रिमौड़ा के पास अचानक आग लग गई। संयोग से डाक्टर और उनकी पत्नी बाल बाल बच गए। फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने तक कार पूरी जल चुकी थी।
देवायल अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सौरभ सिंह देहरादून बैठक में भाग लेने पत्नी सानू सिंह के साथ निजी कार (यूके/01/एडी/3001) से जा रहे थे। रामनगर मार्ग पर दिन में करीब 12:30 बजे रिमौड़ा के पास उनकी कार खराब हो गई। डाक्टर दंपति कार से बाहर उतरे। उनके नीचे उतरने के कुछ ही समय बाद कार में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक कार जल चुकी थी। डा. सिंह ने बताया कि कार चलाने के दौरान बार-बार गरम हो जा रही थी।