फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2019: इन छह जिलों की हैसियत सबसे बड़ी

Mon, 23 Sep 2019 03:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • अल्मोड़ा, टिहरी जैसे जिलों में देहरादून और ऊधमसिंहनगर से भी ज्यादा जिला पंचायत सदस्य के पद
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मैदान सज चुका है। फतह का ख्वाब दिल में संजोकर दावेदार सामने आ रहे हैं। सियासी दल यूं तो सीधे तौर पर मैदान में नहीं हैं, लेकिन परोक्ष रूप से उनकी सक्रियता दिखने लगी है। 12 जिलों में चुनाव हो रहे हैं, लेकिन सीटों के हिसाब से देखें, तो छह जिलों की हैसियत सबसे बड़ी है। यह कह सकते हैं कि इन जगहों पर सबसे ज्यादा सीटेें होने से सियासी दलों का फोकस इन छह जिलों में सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन


इन जिलों में अल्मोड़ा, टिहरी, पिथौरागढ़, पौड़ी, देहरादून और ऊधमसिंहनगर शामिल हैं। ये वो जिले हैं, जहां पर जिला पंचायत सदस्यों की सीटों को ही पैमाना माना जाए, तो हर जगह 30 से ज्यादा सीटें हैं। अल्मोड़ा और टिहरी जैसे ठेठ पर्वतीय जिलों की तो हैसियत इस मामले में और बड़ी है, जहां जिला पंचायत सदस्यों की सीटें देहरादून और ऊधमसिंहनगर जिलों से भी ज्यादा है। इन दोनों ही जगहों पर जिला पंचायत सदस्यों की सीटें 45-45 हैं, जबकि देहरादून में 30 और ऊधमसिंहनगर से 35 जिला पंचायत सदस्य चुनकर आने हैं। इन छह जिलों से हटकर बाकी जिलों की बात करें, तो चंपावत जैसे जिले भी हैं, जहां सिर्फ 15 जिला पंचायत सीटें हैं।
विज्ञापन


बड़ी हैसियत वाले छह जिले
अल्मोड़ा
ग्राम प्रधान-1160
सदस्य ग्राम पंचायत-8242
सदस्य क्षेत्र पंचायत-391
सदस्य पंचायत सदस्य-45

टिहरी
ग्राम प्रधान-1035
सदस्य ग्राम पंचायत-7379
सदस्य क्षेत्र पंचायत-351
सदस्य पंचायत सदस्य-45

पौड़ी
ग्राम प्रधान-1174
सदस्य ग्राम पंचायत-8249
सदस्य क्षेत्र पंचायत-372
सदस्य पंचायत सदस्य-38

ऊधमसिंहनगर
ग्राम प्रधान-376
सदस्य ग्राम पंचायत-3948
सदस्य क्षेत्र पंचायत-273
सदस्य जिला पंचायत-35

पिथौरागढ़
ग्राम प्रधान-686
सदस्य ग्राम पंचायत-4956
सदस्य क्षेत्र पंचायत-290
सदस्य जिला पंचायत-33

देहरादून
ग्राम प्रधान-401
सदस्य ग्राम पंचायत-3333
सदस्य क्षेत्र पंचायत-220
सदस्य जिला पंचायत-30

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें