फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: अल्मोड़ा के चौखुटिया में कार खाई में गिरी, चार शिक्षक घायल; चालक सुरक्षित, सभी खतरे से बाहर

Thu, 06 Aug 2026 05:47 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

चौखुटिया क्षेत्र के उड़ली खान के पास बृहस्पतिवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो शिक्षक और दो शिक्षिकाएं घायल हो गए, वहीं चालक सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन
उड़ली खान के पास कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र के उड़ली खान के पास बृहस्पतिवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो शिक्षक और दो शिक्षिकाएं घायल हो गए, वहीं चालक सुरक्षित बच गया। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौखुटिया में प्राथमिक उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी खतरे से बाहर हैं।

राजकीय इंटर कॉलेज धामदेवल में छुट्टी होने के बाद शिक्षक और शिक्षिकाएं प्रतिदिन की तरह कार से चौखुटिया लौट रहे थे। उडलीखान के समीप पहुंचने पर कार चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार दो बार पलटने के बाद खाई में जा गिरी। बृहस्पतिवार को धामदेवल से शिक्षक कार यूके-07 एफएच-1287 में सवार होकर चौखुटिया लौट रहे थे। उड़ली खान के समीप पहुंचते ही चालक वाहन पर संतुलन खो बैठा, जिससे कार पलटते हुए सड़क छोड़कर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और 112 से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौखुटिया थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से घायलों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। हादसे में नवल किशोर (25) पुत्र राजेंद्र प्रसाद, मोनिका आर्या (47) पत्नी दिनेश चंद्र, हेमलता नेगी (39) पत्नी जीवन नेगी तथा दीपचंद जोशी (44) पुत्र गोपाल जोशी घायल हो गए। सभी निवासी चौखुटिया के रहने वाले है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमजद खान ने बताया कि दुर्घटना में चालक बृजेश सिंह को कोई चोट नहीं आई है। कार में सवार दो शिक्षक और दो शिक्षिकाओं को चोटें आई हैं। सभी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। सीओ बलवंत सिंह रावत ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें