अल्मोड़ा। चेहल्लुम पर नगर में ताजियों का जुलूस निकला। जुलूस में बच्चे ढोल ताशे बजा रहे थे। नगर के भ्यारखोला, नियाजगंज, कचहरी बाजार, लाला बाजार, थाना बाजार में मुस्लिम समुदाय के बच्चों ने ताजिए बनाए थे। बुधवार को विभिन्न मोहल्लों में बने ताजिए नियाजगंज में एकत्र हुए। यहां से शाम को परंपरागत मार्ग से होते हुए ताजियों का जुलूस निकला। देर रात ताजियों को करबला में दफन किया गया। चेहल्लुम कमेटी ने ताजिए बनाने वाले बच्चों को सम्मानित किया। जुलूस में उमर हुसैन, इशरार अहमद, सलाउद्दीन, समीम, इंतेकाम आलम, हाजी नूर खान, विक्की मंजूर समेत काफी लोग शामिल रहे। संवाद
-