भिकियासैंण- भतरौजखान मोटर मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो कार।
- फोटो : ALMORA
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। भतरौंजखान से लगभग सात किलोमीटर दूर भिकियासैंण-भतरौंजखान मोटर मार्ग पर हऊली के पास एक ऑल्टो कार पाले में रपट कर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार दो शिक्षक गंभीर रूप से हुए घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 9:30 बजे हऊली के पास सड़क पर गिरे पाले में कार रपट पड़ी और लगभग सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें राजकीय हाईस्कूल चचरोटी में शिक्षक नवीन पांडे (38) पुत्र एचसी पांडे निवासी सतराली (ताकुला) और वीरेंद्र सिंह रावत (40) पुत्र बहादुर सिंह निवासी देघाट दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू कर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र हऊली में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया। वहां से दोनों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।