फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोनाफाइड स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से जमाया रंग

विज्ञापन
चौखुटिया के बोनाफाइड स्कूल के वार्षिकोत्सव में देश भक्ति गीत प्रस्तुत करते बच्चे। अमर उजाला - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। बोनाफाइड हायर सेकेंडरी स्कूल के स्वागतम बद्रीविशालम को समर्पित वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कुमाऊंनी, गढ़वाली लोकगीतों के अलावा विभिन्न प्रांतों की प्रस्तुति पर खूब तालियां बजीं।
विज्ञापन

इस दौरान बद्री विशाल को समर्पित भजन राधा रामण मेरे घर आऐंगे, स्वागत गीत झूम-झूम हर कली, हवा के झोंके आज, मौसमों से रूठ गए, महाराष्ट्री गीत लटपट-लटपट कमर दामिनी, अधर रागिनी हो, देश भक्ति गीत तलवारों पर सर वार दिए, अंगारों में जिस्म जलाया है तब जाके कहीं हमने सिर पे ये केशरी रंग सजाया है। मां-बेटी पर आधारित गीत अंगुली पकड़के फिर से सीखा दे, गोदी उठाले ना मां की प्रस्तुति से बचपन की यादें ताजा हो उठीं।
मोहना तेरी मुरली बाजे, संवार लूं बसंत के आगमन की खुशी, देवी बाराही तेरी सेवा लिया हो की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक पुष्कर कांडपाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्कूल की उपलब्धियों और चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य लक्ष्मी जोशी ने वार्षिक आख्या पढ़ी।
विज्ञापन

संचालन राधा लोहनी, पूजा मनराल, कविता कठायत और कविता जोशी ने किया। इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत, ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख गीता बिष्ट आदि ने दीप प्रज्वलित किया। वार्षिकोत्सव के दौरान नैनीताल जिले के प्रकृति प्रेमी एडवोकेट संदीप भंडारी द्वारा प्रत्येक अभिभावक को एक सेब और एक अखरोट का पौधा भेंट किया गया।
इस मौके पर बीडीसी सदस्य चेतना नेगी, कैलाश गैरोला, डा. कुलदीप बिष्ट, सशिमं के प्रधानाचार्य दिनेश कांडपाल, संतोष मासीवाल, सुभाष बिष्ट, गोपाल मासीवाल, जीवन नेगी आदि मौजूद रहे। स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं बलवंत सिंह कन्याल, लक्ष्मी रानी, रेनु नैनवाल, बबीता लमकोटी, भगवती भट्ट, कविता नेगी, मधु कांडपाल, मीरा जोशी, नीमा कैड़ा, भावना, हेमलता आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें