स्याल्दे (अल्मोड़ा)। डोटियाल-सराईखेत मोटर मार्ग पर दुदोड़ी के पास मंगलवार को एक कार करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि तीनों को हल्की चोटें आईं और सभी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सकनणा (मानिला) निवासी मोहन चंद्र पुत्र हरिदत्त, उनके पुत्र हेमंत कुमार और सराईखेत निवासी शिवा मंगलवार सुबह कार से मानिला मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा के बाद तीनों सराईखेत की ओर लौट रहे थे। दुदोड़ी के पास दूसरे वाहन को पास देते समय कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार हेमंत कुमार चला रहे थे। हादसे में तीनों को हल्की चोटें आईं। हेमंत कुमार सराईखेत में 108 सेवा में कार्यरत हैं।