फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनरा के पास आल्टो कार खाई में समाई

Fri, 23 Jan 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जैंती (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
लमगड़ा से मिरई गांव की ओर जा रही आल्टो अनियंत्रित होकर कनरा के पास डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को 108 एंबुलेंस से अल्मोड़ा अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

गुरुवार की देर शाम ऑल्टो संख्या यूए-01 सीए-318 मिरई गांव की तरफ जा रही थी। कनरा पर पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर खाई में समा गई। दुर्घटना में मिरई निवासी नारायण सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह  70 वर्ष, हरीश सिंह बोरा पुत्र उदे सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मिरई निवासी प्रधान जीवन सिंह पुत्र मान सिंह,  चालक आनंद सिंह पुत्र नारायण सिंह 27, ल्वाली गांव निवासी दीपक सिंह पुत्र खड़क सिंह 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों का नागरिकों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसके बाद पहुंची 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए अल्मोड़ा भेज दिया। इधर थानाध्यक्ष श्याम सिंह रावत ने बताया कि दोनों शवों का कल 23 को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मालूम हो कि गुरुवार की देर शाम मिरई गांव के कुछ लोग आवश्यक कार्य के चलते लमगड़ा स्थित ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे थे। शाम तकरीबन सवा छह बजे जैसे ऑल्टो कार कनरा पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरे गड्ढे जा गिरी। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें