फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगतोला के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त, पिता पुत्र घायल

विज्ञापन
सोमेश्वर मार्ग में भगतोला के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। नैनीताल से सोमेश्वर की ओर जा रही कार अपराह्न भगतोला के पास अनियंत्रित होकर तीस मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए अल्मोड़ा लाया गया। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में उपचार देने के बाद दोनों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। वाहन में मात्र दो लोग ही सवार थे।
विज्ञापन

कार संख्या यूपी -32-टीबी-2492 से तल्लीताल नैनीताल निवासी पिता पुत्र सूपाकोट (सोमेश्वर) जा रहे थे। अल्मोड़ा-सोमेश्वर मार्ग पर अपराह्न करीब दो बजे भगतोला के पास कार अनियंत्रित होकर 30 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार नरेश पंत (57) और उनके पुत्र रौनक पंत (22) घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस, आपदा प्रबंधन और फायर टीम मौके पर पहुंची। दोनों को सड़क तक लाया गया। नरेश पंत के कमर में और रौनक के सिर में चोट लगी है। दोनों को 108 एंबुलेंस से अल्मोड़ा भेजा गया। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में डॉक्टरों ने दोनों को उपचार देने के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें