चार साल की कठिन ट्रेनिंग पास कर यहां कैंट स्थित आबकारी निवासी योगेश कुमार भारतीय नौ सेना (नेवी) में सब लेफ्टिनेंट बन गए हैं। योगेश के पिता मोहन नेगी छावनी परिषद के उपाध्यक्ष हैं। 27 मई को इंडियन नेवल अकादमी (आईएनए) ऐजिमाला केरला में पासिंग आउट परेड के दौरान पिता मोहन नेगी और माता दीपा ने योगेश के कंधों पर स्ट्राइप्स (फित्तियां) लगाईं। योगेश की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है।
योगेश ने प्रारंभिक शिक्षा यहां कनोसा कान्वेंट स्कूल से हासिल की। आठवीं तक वह केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में अध्ययरत रहे। 2008 में योगेश का चयन घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के लिए हो गया। बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के योगेश ने 2013 में आईएनए की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली। चार साल तक उन्होंने आईएनए ऐजिमाला में सेना का कठिन प्रशिक्षण लिया। 27 मई को ऐजिमाला को योगेश ने पासिंग आउट परेड पास की। इस दौरान उनके परिजन भी वहां मौजूद थे। पिता मोहन नेगी छावनी उपाध्यक्ष के साथ ही व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हैं, जबकि माता गृहणी हैं।
योगेश का पूरा परिवार वर्षों से यहां छावनी स्थित आबकारी में रहता है। बेटे की इस उपलब्धि से परिजनों के साथ ही क्षेत्रवासियों में भी हर्ष की लहर है। योगेश का कहना है कि परिजनों और गुरुजनों के आशीर्वाद से ही यह संभव हो सका है। योगेश की इस उपलब्धि पर व्यापार मंडल प्रदेश सचिव मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री डा. गिरीश वैला, छावनी सभासद संजय पंत, विनोद चंद्र, उमेश पाठक, हर्ष पंत सहित तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।