फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौनी के जंगल में बन रहे कैंपिंग हट्स

Fri, 04 Nov 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
हट्स बनाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
ईको टूरिज्म के माध्यम से क्षेत्र के पर्यटन विकास की योजना परवान चढ़ने लगी है। निकटवर्ती सौनी के जंगल में वन विभाग ने कैंपिंग हटों का निर्माण शुरू कर दिया है, यहां चिल्ड्रन पार्क, स्वीमिंग पुल, डैम और ट्रैकिंग रूट भी विकसित किया जा रहा है।

इस योजना के माध्यम से जहां पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा, वहीं ग्रामीणों को रोजगार भी मुहैया कराया जाएगा। जंगल में हिमालय और वन्य जीवों के दर्शन के लिए टावरों का भी निर्माण होना है।
विज्ञापन


पर्यटन नगरी में मनोरंजन के संसाधन विकसित नहीं होने के कारण यहां सैलानियों का रुझान कम हुआ है। नैनीताल से रानीखेत आकर पर्यटक कौसानी की ओर चले जाते हैं, जिसका सीधा असर पर्यटन व्यवसाय पर भी पड़ रहा है।

गत वर्ष मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पर्यटन विकास के लिए ईको टूरिज्म योजना में कार्य करने के निर्देश दिए थे। इधर अब वन विभाग ने इस पर काम शुरू कर दिया है। सौनी के जंगल में 10 कैंपिंग हटों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, डायनिंग हाल, टायलेट आदि का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


इस क्षेत्र को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए सड़क, स्वीमिंग पुल, पानी के बड़े डैम, बच्चों के मनोरंजन के लिए चिल्ड्रन पार्क भी बनाया जाना है। तितालीखेत से भतरौंजखान तक ट्रैकिंग रूट विकसित करने की कवायद भी शुरू हो चुकी है। पूरी योजना में एक करोड़ रुपए तक खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें