फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शिविर में छायीं बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं

Sun, 22 Sep 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ताड़ीखेत ब्लॉक के विशालकोट गांव में स्थित पंचायत भवन में एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बिजली, पानी, सड़क आदि की मूलभूत समस्याएं छायी रहीं। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पेयजल संकट का मुद्दा जोरशोर से उठाया। गांवों के बदहाल रास्ते तथा अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग उठाई गई। गैस गोदाम से गांवों में भेजे जाने वाले वाहन का समय निश्चित करने, क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने की भी मांग अधिकारियों के समक्ष रखी। भाजपा के मंडल महामंत्री सुनील मेहरा ने अधिकारियों पर ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा न करने का आरोप लगाया। वहां पर ग्राम प्रधान नीमा देवी, देवेंद्र सिंह, अंजना आर्या, हेमा तिवारी, गुलाम मोहम्मद, प्रकाश जोशी, सुंदर सिंह करायत थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें