फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दिल्ली से अल्मोड़ा आ रही रोडवेज बस की फैन बेल्ट टूटी

Sun, 22 Sep 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रोडवेज की खटारा बसें मार्ग पर आए दिन यात्रियों को दिक्कत दे रही हैं। दिल्ली से लौट रही रोडवेज बस की स्टेशन पहुंचने पर फैन बेल्ट टूट गई। काफी देर तक बस स्टेशन में ही खड़ी रही।
विज्ञापन


बीते शनिवार को रोडवेज की बस संख्या यूके-07पीए-4445 दिल्ली से अल्मोड़ा लौट रही थी। बस देर शाम जैसे ही माल रोड स्थित स्टेशन पर पहुंची तो बस के इंजन की फैन बेल्ट टूट गई। काफी देर तक बस स्टेशन में खड़ी रही। गनीमत रही कि बस स्टेशन पहुंचने पर खराब हुई। रास्ते में खराब होती तो यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ती। बस की फैन बेल्ट ठीक कर रविवार को मार्ग पर भेजा गया। रोडवेज की बसों में आए दिन तकनीकी खराबी आ रही है। बीते 20 सितंबर को लोअर माल रोड स्थित कार्यशाला से रवाना हुई रोडवेज की मासी बस करबला के पास खराब हो गई। चालक किसी तरह बस ठीक कर स्टेशन पहुंचा तो स्टेशन पर बस की गैस किट फट गया। इससे पूर्व 28 जुलाई को हरिद्वार से अल्मोड़ा आ रही बस भी चौघानपाटा में बीच सड़क पर खराब हो गई थी। 29 अगस्त को बागेश्वर डिपो की बरेली से बागेश्वर जा रही बस भी अल्मोड़ा के चौघानपाटा में बीच सड़क पर खराब हो गई थी। 30 अगस्त को अल्मोड़ा -मासी बस करबला में खराब हो गई थीं।



चार रूटों पर नहीं हुआ संचालन

अल्मोड़ा। चालकों की कमी से रविवार को अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली, टनकपुर, अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली, देहरादून रूटों पर बसों का संचालन स्थगित रहा। इससे यात्री परेशान रहे। यात्रियों ने बसों का नियमित संचालन करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली बस में आई खराबी दूर कर ली गई है। बस को मार्ग पर भेज दिया गया है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए निगम प्रयासरत है।

विजय तिवारी, एआरएम रोडवेज डिपो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें