अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में स्थापित एनसीसी 24 यूके बालिका वाहिनी की कैडेट दिव्या सुप्याल और दिव्या कुंवर के अल्फा ग्रेड पाने पर विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने उनका सम्मान किया। एनआईएम उत्तरकाशी में बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स में कैडेट्स ने अल्फा ग्रेड प्राप्त किया है।
कुलपति प्रो. बिष्ट ने कैडेट्स को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया। एसोसिएट ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. ममता पंत ने बताया कि विभिन्न मानकों और प्रतियोगिताओं में सफल होने के बाद उनका कोर्स के लिए चयन हुआ था।
परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट और कमान अधिकारी कर्नल मनोज कुमार कांडपाल ने भी उन्हें सम्मानित किया। वहां कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक डॉ. पंकज शाह आदि मौजूद रहे। संवाद