फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: लोगों ने खेती से मुंह मोड़ा, मुन्नी ने आलू से बनाया सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों से परेशान लोगों ने खेतीबाड़ी से मुंह मोड़ा तो लमगड़ा ब्लॉक के डोल गांव की मुन्नी फर्त्याल ने आलू की खेती को अपनी आजीविका का जरिया बना दिया। वह खुद तो आत्मनिर्भर बनी, पांच से अधिक महिलाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ा है।
विज्ञापन




पहले एक साधारण गृहिणी रहीं मुन्नी फर्त्याल की जिंदगी में बदलाव तब आया जब वे सरस्वती स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। उन्होंने सब्जी उत्पादन, खासकर आलू की खेती से स्वरोजगार की राह अपनाई। इसके लिए उन्होंने हवालबाग और रुद्रपुर में प्रशिक्षण लिया। काम को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से 10,000 रुपये और सामुदायिक निवेश कोष से दो लाख रुपये का ऋण लिया। शुरुआत में जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान का डर जरूर था। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार मेहनत करती रहीं। मुन्नी सालाना करीब दो लाख रुपये कमा रही हैं।

-

स्थानीय फलों का जूस भी बनाती है मुन्नी

आलू की खेती के साथ मुन्नी अब नींबू, बुरांश और माल्टा जैसे स्थानीय फलों से जूस भी तैयार कर रही है। उनका बनाया जूस ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा हल्द्वानी और रुद्रपुर सहित अन्य शहरों तक पहुंच रहा है। उन्होंने सभी महिलाओं से स्वरोजगार अपनाने को कहा है।
विज्ञापन


फोटो- 23एएलएम09पी- लमगड़ा के डोल गांव में आलू की खेती करती मुन्नी फर्त्याल। जागरूक पाठक
क्वारब में भूस्खलन ने फूलों के कारोबार पर लगाया ब्रेक
जाम लगने के चलते हल्द्वानी से समय पर नहीं पहुंच रहे फूल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। जिले में लगातार हो रही बारिश और क्वारब में हो रहे भूस्खलन के चलते जिले में फूलों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। पंचायत चुनाव में निर्विरोध चुनाव जीत रहे जन प्रतिनिधियों को उनके समर्थक फूलमाला नहीं पहना पा रहे हैं।
जिले में फूलों का उत्पादन कम होने से अधिकतर फूल हल्द्वानी मंडी से जिले में मंगाए जाते हैं। अल्मोड़ा के क्वारब में हो रहे भूस्खलन से कई बार वाहनों के फंसने पर कारोबारियों को समय पर फूल उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते कई बार ग्राहकों को निराश करना पड़ रहा है।
फूल कारोबारी गिरीश बिष्ट ने बताया कि बरसात में फूलों का उत्पादन नहीं होने से हल्द्वानी से फूल मंगाने पड़ रहे हैं। पंचायत चुनाव के चलते बाजार में फूलों की मांग है। क्वारब में वाहनों के फंसने से कई बार फूल खराब होने पर नुकसान हो रहा है। ग्राहक भी निराश हो रहे हैं। पंचायत चुनाव के दौरान डिमांड आने के बावजूद भी फूल नहीं मंगा पा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें