फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कैबिनेट मंत्री रेखा नाराज, मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 25 Nov 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोेड़ा। विधानसभा सोमेश्वर क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा के लिए विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक हुई। विभिन्न विभागों ने संचालित योजनाओं, मुख्यमंत्री घोषणाओं और जल जीवन मिशन के कार्यों की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की। कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्य ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधितों के स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जो योजनाएं अधूरी हैं, उनमें मिशन मोड कार्य किए जाएं। अवशेष कार्यों को पूर्ण करने के लिए समय निश्चित किया जाए। यदि किसी कार्य में शासन स्तर से कार्यवाही अपेक्षित है, उसकी सूचना तत्काल प्रस्तुत करें ताकि उच्च स्तर पर उसका निस्तारण कराया जा सके। जो कार्य प्रारंभ नहीं हुए हैं, उनका आगणन बनाकर अग्रिम कार्रवाई संपन्न की जाए। कहा कि जो कार्य पूर्ण हो गए हैं, उनके लोकार्पण के लिए तिथि निश्चित कर ली जाए जिससे लोगों को जल्द से जल्द उनका लाभ मिल सके।

वर्ष 2017 से अभी तक विधानसभा सोमेश्वर में कुल 127 मुख्यमंत्री घोषणाएं हुई हैं। इनमें 63 पूर्ण हो चुकी हैं और अवशेष घोषणाएं गतिमान हैं। उन्होंने विशेष रूप से जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति से संबंधित कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए सभी गांवों तक स्वच्छ व नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिर्फ विभागीय पत्राचार करना ही अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना नहीं है बल्कि आपसी समन्वय से कार्यों को निस्तारित करना भी विभागीय अधिकारियों का ही दायित्व है। सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचाना है इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने और योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित सोमेश्वर विधानसभा के जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें