अल्मोड़ा। नगर की सबसे व्यस्त कचहरी बाजार में उस समय अफरातफरी मच गई, जब बिजली का तार टूट कर जमीन पर लहराने लगा। गनीमत रही कि तार की चपेट में आने से किसी को करंट नहीं लगा। वरना बढ़ा हादसा हो सकता था। व्यापारियों ने टेबल- कुर्सियां और कागज की पेटियां लगातार लोगों को खतरे से आगाह किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची यूपीसीएल की टीम ने तार को जोड़ा। तब जाकर बाजार में आवाजाही सुचारू हुई।
मंगलवार की शाम पांच बजे कचहरी बाजार में बंदरों के झुंंड के बिजली की तारों में झूलने से एक तार टूट की जमीन पर गिर गया। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। करंट लगने के डर से लोग इधर-उधर भागने लगे। बाजार के व्यापारियों ने दुकानों से पेटियां, कुर्सी, टेबल निकलाकर बिजली के तार से लोगों को दूर रखा। व्यापारियों की सूझबूझ से खरीददारी करने पहुंच लोग बिजली के तार के संपर्क में आने से बच गए। आनन फानन में व्यापारियों ने यूपीसीएल को घटना की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने बिजली के तार को जोड़ा। करीब 20 मिनट बाद बाजार में आवाजाही सामान्य हो सकी।
कोट
- सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने बिजली के टूट तार को जोड़ दिया है। बंदरों को बिजली के तारों पर झूलने से बिजली के तार कई स्थानों पर झूल रहे हैं। टीम लगातार झूलते तारों को व्यवस्थित करती है। लोगों से अपील की इस तरह की घटना होने पर तुरंत विभाग को सूचित करें
- कन्हैया जी मिश्रा, अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल अल्मोड़ा