फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कैबिनेट मंत्री रेखा ने विकास योजनाओं के लिए 23 लाख से अधिक की घोषणा की

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में मजखाली मंडल के नैनी, डिगोटी, जाना, मल्ली रियूणी, गिनाई गांवों में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने विकास योजनाओं के लिए विधायक निधि से 23 लाख से अधिक रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नैनी गांव में भंडार कक्ष निर्माण के लिए तीन लाख रुपये विधायक निधि से जारी किए जाएंगे। डिगोटी गांव में प्राथमिक पाठशाला निर्माण के लिए दो लाख, शिल्पकार बस्ती में सामुदायिक कक्ष के लिए 2.5 लाख, मजेटी में कालिका मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए 2.5 लाख रुपये, मजेटी में 10 सोलर लाइट लगाने और सड़क निर्माण के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

कहा कि जाना गांव में पेयजल योजना के सुधार के लिए विधायक निधि से 2.5 लाख रुपये जारी किए जाएंगे। गिनाई गांव में एएनएम सेवा सप्ताह में दो दिन मिलेगी। बरसात में स्थानांतरित प्राइमरी स्कूल की मरम्मत कर पुनः उसी भवन में शिफ्टिंग होगी। मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए तीन लाख देने के साथ ही 20 सोलर लाइट लगाने की घोषणा भी की। मल्ली रियूणी में प्राचीन शिव मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए 2.50 लाख, गांव में दो अलग-अलग सड़कों के लिए दो-दो लाख रुपये, 10 सोलर लाइट देने और रोजगार के लिए दो सिलाई मशीन देने की घोषणा की। उन्होंने पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर पेयजल योजनाओं, सड़क निर्माण, सामुदायिक भवनों और स्कूलों के निर्माण, सुधार कार्यों के लिए विधायक निधि से धनराशि जारी करने की घोषणा की। आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही सभी लंबित परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें