अल्मोड़ा। उपनल कर्मियों का कार्य बहिष्कार आठवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने वन विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
बुधवार को उपनल कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग के लिए वन विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि वह बीते 20 वर्षों से अल्प वेतन पर कार्य कर रहे हैं। सरकार उपनल कर्मियों की कार्यों की उपेक्षा कर रही है। उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी तब तक कार्य बहिष्कार पर डटे रहेंगे। बुधवार को कार्य बहिष्कार में दिनेश परिहार, ललित कुमार, अंकित दुम्का, आनंद सिंह पिलख्वाल, भुवन परिहार, संदीप भट्ट, अशोक सिंह बोरा, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद