फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया बढ़ाने का व्यापारियों ने किया विरोध

Fri, 15 May 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत की दुकानों में 11 माह के भीतर दस फीसदी किराया बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने नगर व्यापार मंडल के नेतृत्व में प्रभारी मुख्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का कहना था कि जिला पंचायत द्वारा बगैर गजट नोटीफिकेशन किए नियमों को ताक में रखकर तुगलकी फरमान जारी करते हुए जिला पंचायत की दुकानों में 11 माह के भीतर किराए में दस फीसदी वृद्धि कर दी गई हैै।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि 11 माह में दस फीसदी किराया बढ़ाना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने जिला पंचायत द्वारा की गई किराया वृद्धि का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि जिला पंचायत ने नए नियम लागू किए तो व्यापारी इसका विरोध करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ज्ञापन देने वालों में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, महिला उपाध्यक्ष अनिता रावत, उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, दिपेश जोशी, महासचिव मनोज सिंह पवार, कोषाध्यक्ष विजय भट्ट, उपसचिव वकुल साह, अमित साह, दीप जोशी, मनोज सनवाल, जीवन सिंह मेर, जीवन जोशी, अखिलेश चंद, देवेंद्र सिंह बिष्ट, राजू वर्मा, कैलाश वर्मा, अजित पवार, हरे कृष्ण खत्री, दीप भट्ट, चंदन मेर, कमल वर्मा, केवलानंद, कृष्णा, पवन, आनंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें