फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होल सेल की दुकान में गंदगी फैलान पर व्यवसायी का चालान काटा

विज्ञापन
अल्मोड़ा में एक होल सेल व्यवसायी का चालान काटते पुलिस, प्रशासन की टीम। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लॉकडाउन के दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम ने मंगलवार को बाजार का निरीक्षण किया। अशोका होटल के सामने एक होल सेल की दुकान में गंदगी मिलने पर संबंधित व्यवसायी का 500 रुपये का चालान काटा गया। इस दौरान कई गैर आवश्यक दुकानें खुली थीं। जिसे प्रशासन ने बंद करा दिया।
विज्ञापन

नगर के मछली बाजार में एक गैर आवश्यक दुकान खुलने पर प्रशासन ने उसे बंद करा दिया। धारानौला में दो मिठाई की दुकान खुली थीं। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने दोनों दुकानों को बंद करा दिया। कई दुकानदारों ने बाजार में रास्ते तक सामान फैला रखा था। इस कारण लोगों को आवाजाही करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
पुलिस और प्रशासन ने ऐसे दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वह रास्ते पर सामान न फैलाएं, अन्यथा चालान किया जाएगा। इस दौरान एक सब्जी की दुकान में फूल गोभी सड़ी मिली। जिस पर प्रशासन ने सब्जी विक्रेता से गोभी को कूड़ेदान में फिंकवाया गया। बैंकों में भी ग्राहकों की भारी भीड़ रही। इस दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दिखे। टीम में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, तहसीलदार संजय कुमार, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह, अभिहित अधिकारी एएस रावत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें