रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला में व्यापार संघ के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां दीपावली के बाद व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। चुनाव संचालन समिति की बैठक में व्यापारियों की तमाम समस्याओं पर चर्चा हुई। तय हुआ कि एक सप्ताह के भीतर सदस्यता अभियान चलेगा।
चिलियानौला में हुई बैठक में तय हुआ कि आठ नवंबर के बाद किसी भी सदस्यता आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। दीपावली के बाद चिलियानौला में व्यापार संघ के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
चुनाव तिथि की घोषणा से पहले बैठक की जाएगी, जिसमें चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसी बैठक में चुनाव की तिथि भी निर्धारित की जाएगी। बैठक में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, जिला महामंत्री डॉ. गिरीश वैला, जिला मीडिया प्रभारी कामरान कुरेशी, जिला सचिव मनोज पांडे, चिलियानौला चुनाव समिति के जवाहर सिंह अस्वाल, हर सिंह कुवार्बी, मदन सिंह कुवार्बी, कमलेश बोरा आदि मौजूद रहे।