फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसें चुनाव में व्यस्त और यात्री पस्त  

विज्ञापन
अल्मोड़ा में बसों का इंतजार करते यात्री। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 लोकसभा चुनाव के लिए परिवहन विभाग द्वारा कुल 900 छोटे-बड़े वाहनों का अधिग्रहण करने के बाद रूटों में बसों की भारी कमी हो गई है। वाहनों के चुनाव कार्य में लगने के बाद खासकर ग्रामीण क्षेत्र के रूटों में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। बुधवार को भी कई रूटों में बसों का संचालन ठप रहा। इससे यात्री परेशान रहे। चुनाव के एक-दो दिन बाद तक कई मार्गों पर बसों और टैक्सियों का संचालन प्रभावित रहेगा। 

विज्ञापन


प्रशासन ने लोकसभा चुनाव कार्य के लिए रोडवेज, केमू और टैक्सियों का अधिग्रहण किया है। इस कारण रूटों पर बसों की कमी हो गई है। बुधवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की अल्मोड़ा-मासी, अल्मोड़ा-धरमघर-दिल्ली, अल्मोड़ा-अटपेसिया-दिल्ली, अल्मोड़ा-मासी, अल्मोड़ा-दिल्ली, अल्मोड़ा-लखनऊ, अल्मोड़ा-गुरुग्राम सेवाओं का संचालन ठप रहा। केमू की रानीखेत, मौलेखाल, द्वाराहाट, पिथौरागढ़, बागेश्वर, गरुड़, ताकुला को जाने वाली बसें भी नहीं चलीं। इस कारण मासी, पिथौरागढ़, मौलेखाल, बागेश्वर, दिल्ली आदि स्थानों को जाने वाले यात्रियों की फजीहत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें