नोटबंदी के बावजूद चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने बुधवार की रात को कफड़ा स्थित एसबीआई के एटीएम में तोड़फोड़ कर नकदी साफ करने का प्रयास किया। गुप्त कोड के चलते चोर एटीएम खोलने में सफल नहीं हो पाए। एटीएम में तोड़ फोड़ कर फरार हो गए।
नोटबंदी के चलते इन दिनों अधिकांश एटीएम खाली पड़े हैं। सिर्फ एसबीआई के एटीएम में रुपए हैं। इन स्थितियों में चोरों ने बुधवार की रात को यहां कफड़ा स्थित एसबीआई के एटीएम में सेंध लगा दी। शीशे का गेट तोड़ दिया। कैश वाल्ट तोड़ने काफी प्रयास किया गया। लेकिन गुप्त कोड के चलते एटीएम की धनराशि को चोर नहीं निकाल पाए। थानाध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह ने स्थल का मौके का मुआयना किया। बताया गया है कि कफड़ा का यह एटीएम 24 घंटे खुला रहता है। इसके बावजूद सुरक्षा के लिए यहां गार्ड की व्यवस्था भी नहीं की गई है।
एटीएम के जोनल मैनेजर दिगंबर सिंह ने बताया कि एटीएम की देखरेख हितापी एजेंसी करती है। एटीएम तोड़ने के प्रयास होने से लोग सकते में है। जालली कसबे में स्थापित एसबीआई के एटीएम को हितापी कंपनी ने उठा लिया है। यह एटीएम 2014 में स्थापित किया गया था, लेकिन तब से यह काम नहीं कर रहा था। एटीएम होने के बावजूद लोगों को भारी परेशानी हो रही थी, लोगों को उम्मीद थी कि एटीएम शीघ्र संचालित होगा। लेकिन कंपनी एटीएम को ही उठा ले गई।