फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक के छात्र की स्वाल नदी में डूबने से मौत

Fri, 08 Jul 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 विश्वनाथ के समीप स्वाल नदी में सायं के समय बाइस वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई। जबकि उसके दो साथियों को ग्रामीणों ने डूबने से बचा लिया। राजस्व पुलिस ने शव  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक भूपेंद्र कुमार हल्द्वानी में बीटेक का छात्र था। तीनों तैरना नहीं जानते थे।
विज्ञापन


नाटाडोल मोतियापाथर निवासी भूपेंद्र कुमार (22) पुत्र वेद प्रकाश अपने दो साथियों  पंकज कमार पुत्र मनोहर लाल और जितेंद्र कुमार पुत्र त्रिलोचन के साथ बाइक से अल्मोड़ा से नाटाडोल की ओर जा रहा था। सायं 5:30 बजे यह लोग विश्वनाथ पुल के पास रुके और  सुयाल नदी में मुंह धोने के लिए उतरे। इस दौरान भूपेंद्र कुमार का पैर फिसल गया। उसे बचाने के लिए पंकज और जितेंद्र ने प्रयास किया तो यह दोनों भी भूपेंद्र के साथ नदी में गिर गए। तीनों डूबने लगे।

आसपास के ग्रामीणों ने तीनों को डूबते हुए देखा तो मौके पर पहुंचे। पंकज और जितेंद्र को ग्रामीणों ने डूबने से बचा लिया, लेकिन भूपेंद्र कुमार की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम विवेक राय, एनटीडी पुलिस चौकी के प्रभारी गणेश मनोला, राजस्व उप निरीक्षक बलवंत सिंह देवड़ी आदि मौके पर पहुंचे। राजस्व पुलिस ने मृतक भूपेंद्र कुमार का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजस्व पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। रात तक मृतक के परिजनों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें