फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल के मोबाइल कनेक्शन दो लाख पार

Fri, 04 Dec 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल के मोबाइल कनेक्शन तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन उस हिसाब से बीटीएस और अन्य संसाधनों में इजाफा नहीं हो रहा है जिससे नेटवर्क में लगातार दिक्कत होने लगी है।
विज्ञापन


इस समय एसएसए क्षेत्र के चार जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में मोबाइल कनेक्शनों की संख्या दो लाख से अधिक पहुंच गई है जबकि हर माह चार से पांच हजार कनेक्शन बढ़ रहे हैं। इस हिसाब से संसाधन नहीं बढ़ रहे हैं जिससे नेटवर्क में खराबी के कारण खासकर नगरीय क्षेत्रों के आसपास फोन मिलाने में भारी दिक्कत हो रही है।

अल्मोड़ा एसएसए क्षेत्र में मोबाइल सेवा को शुरू हुए करीब 15 साल हो गए हैं। शुरू में मोबाइल फोन की सुविधा सिर्फ नगरीय क्षेत्रों में ही उपलब्ध थी। बाद में बीएसएनएल ने ग्रामीण इलाकों में भी बीटीएस का जाल फैलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हाल के कुछ वर्षों में बीएसएनएल के साथ ही कुछ अन्य प्राइवेट कंपनियों ने भी पहाड़ में मोबाइल सुविधा उपलब्ध करानी शुरू कर दी। पिछले कुछ सालों से मोबाइल कनेक्शनों में तेजी से इजाफा हो रहा है। बीएसएनएल के बीटीएस गांव-गांव तक लगे हैं।

इस कारण अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत चारों जिलों में सबसे अधिक बीएसएनएल के ही उपभोक्ता हैं। इस समय बीएसएनएल उपभोक्ताओं की संख्या दो लाख से अधिक पहुंच चुकी है और हर माह करीब चार से पांच हजार कनेक्शन बढ़ रहे हैं, लेकिन इस हिसाब से बीटीएस और अन्य उपकरण नहीं लगने के कारण पिछले कुछ समय से बीएसएनएल का नेटवर्क सही ढंग से काम नहीं कर रहा है।

खासतौर पर नगरीय इलाकों में कई बार फोन मिलाने में दिक्कत आती है और ठीक से बात नहीं हो पाती। लोगों ने बताया कि कॉल ड्रॉप की समस्या भी बढ़ रही है।

 बीएसएनएल अल्मोड़ा के डीजीएम रमित मौर्या ने बताया कि वर्तमान में चार जिलों में टू-जी वाले 222 और थ्री-जी के 41 बीटीएस लगे हैं। इस साल 50 नए बीटीएस लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन इलाकों में कनेक्शन संख्या बढ़ जाती है सर्वेक्षण के बाद उन इलाकों में नए बीटीएस लगाए जाते हैं।

 डीजीएम ने बताया कि बीते कुछ समय से हल्द्वानी और देहरादून के बीच कई बार ओएफसी कट गई जिससे मोबाइल सेवा में कई बार व्यवधान उत्पन्न हुआ। हाल में कुछ ग्रामीण इलाकों में भी सड़कों के सुधारीकरण कार्यों में ओएफसी कटने से व्यवधान आया।

 इसके अलावा सेवा सामान्य रूप से चल रही है। जिन इलाकों से भी शिकायतें मिलती हैं उसे तुरंत दूर किया जाता है। इस साल अल्मोड़ा जिले में 17, बागेश्वर में 10, चंपावत में पांच और पिथौरागढ़ में 18 नए बीटीएस लगाए गए हैं।
विज्ञापन


एसएसए क्षेत्र में लगे बीटीएस की संख्या-
---------------------------------------------------  
जिला             टू-जी बीटीएस      थ्री-जी बीटीएस
--------------------------------------------------
अल्मोड़ा-        103               20
पिथौरागढ़-        60               13
बागेश्वर-          32               04
चंपावत-          27               04
-----------------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें