फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की संचार सेवा ठप

Thu, 22 Oct 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल की संचार सेवा बुधवार को भी पूरे दिन ठप रही। जिससे तहसील सहित तमाम कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। इसके चलते लोगों के प्रमाण पत्र बनाने का काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन


बीएसएनएल की संचार सेवा ने इससे संचालित होने वाले कार्यों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। बुधवार को सुबह बाधित हुई सेवा शाम करीब पांच बजे बहाल हुई।

लैंड लाइन और मोबाइल के साथ ही इंटरनेट सेवा भी बाधित होने से सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों और निजी संस्थानों के अलावा तहसील में भी इंटरनेट संबंधी कार्य पूरी तरह से ठप रहा। तहसील में सेवा ठप होने से प्रमाण पत्र नहीं बन पाए।

एसडीएम हेमंत वर्मा संबंधित अधिकारियों के रवैए पर पहले ही नाराजगी जता चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्था सुधारने का कहा है।

इधर संसदीय सचिव मदन सिंह बिष्ट ने इस बारे बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ ही शासन के उच्च अधिकारियों से भी वार्ता की है। उन्होंने बताया कि कि आए दिन ओएफसी कटने से ठप हो रही संचार सेवा के स्थायी समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें