फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनान-पथरिया में बीएसएनएल की फोर-जी सेवा शुरू

Fri, 18 Jan 2019 12:17 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
मनान पथरिया में बीएसएन की फोर जी सेवा का शुभारंभ करते डीजीएम डा. डीके लोहनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सोमेश्वर तहसील के अंतर्गत मनान (पथरिया) में बीएसएनएल की फोर-जी मोबाइल सेवा शुरू हो गई है। फोर-जी सेवा शुरू होने वाला अल्मोड़ा उत्तराखंड का पहला जिला है। 
यहां बीएसएनएल की अब तक थ्री-जी सेवा चल रही थी। विभाग ने सोमेश्वर तहसील के मनान-पथरिया स्थित टावर को थ्री-जी से अपग्रेड कर फोर-जी कर दिया है। मनान-पथरिया में बीएसएनएल का फोर-जी सेवा शुरू करने वाला प्रदेश का पहला टावर है। इस अवसर पर 50 उपभोक्ताओं को फोर-जी सिम दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएनएल के डीजीएम डॉ. डीके लोहनी ने बताया कि फोर-जी सेवा शुरू होने से क्षेत्र के बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को अच्छी मोबाइल सेवा मिलेगी। उन्होंने  बीएसएनएल की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी।  इस अवसर पर एसडीओ अरविंद टम्टा, एसडीओ गिरीश बिष्ट, एसडीओ सुरेश चंद्रा, जेटीओ सुरेश चंद्र, जेई मोहन गुसाईं, आशुतोष पांडे, राम सिंह नयाल, कुंदन सिंह नयाल, अमर सिंह, गीता नयाल आदि मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें