अल्मोड़ा। बीएसएनएल के मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। बीएसएनएल इस माह भी उपभोक्ताओं के लिए नए आफर लाया है। बीएसएनएल ने नए प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ता 149 के नए प्लान वाउचर में किसी भी नेटवर्क पर 30 दिनों के लिए असीमित बातें कर सकता है।
बीएसएनएल के सहायक महाप्रबंधक (सीएफए) सीसी रजवार ने बताया कि इसके अतिरिक्त विकल्प के अंतर्गत नए कनेक्शन लेते समय प्रीपेड उपभोक्ता 439 के नए प्लान वाउचर में किसी भी नेटवर्क पर तीन माह तक किसी भी नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड लोकल या एसटीडी पर बातें कर सकते हैं।
यह प्लान 24 जनवरी से सभी नए प्रीपेड ग्राहकों के साथ ही दूसरे सर्विस प्रोवाइडर से बीएसएनएल में जुड़ने की चाह रखने वाले नए एमएनपी ग्राहकों के लिए भी है। उपभोग की नीति के अनुसार दूसरे नेटवर्क पर इसे प्रति दिन 30 मिनट तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि डाटा संबंधी टैरिफ प्लान और स्पेशल टैरिफ वाउचर के उपलब्ध विस्तृत रेंज की सभी जानकारी वेबसाइट डब्लूडब्लू डाट बीएसएनएल डाट सीओ डाट इन पर उपलब्ध है।