फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बीएसएनएल की संचार सेवा पांच घंटे बाधित

Mon, 06 Oct 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बीएसएनएल संचार सेवा पांच घंटे बाधित रही। इंटरनेट नहीं होने से सरकारी और निजी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ। व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा। लोगों को फोन पर बात करने के लिए निजी संचार कंपनियों की सेवाएं लेनी पड़ीं।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह संचार सेवा दुरुस्त थी। दोपहर 12 बजे अचानक सिग्नल गायब हो गए। शाम के पांच बजे तक सेवा बाधित रही। इस दौरान ऑनलाइन कार्य करने वाले व्यापारियों का कारोबार बाधित हो गया। कांडा, कपकोट, गरुड़, काफलीगैर, दुगनाकुरी तहसील क्षेत्रों में भी बीएसएनएल सेवा बाधित रहने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। बीएसएनएल के डीई आशीष निगम ने बताया कि गरुड़ में ओएफसी कटने और बिजली बाधित रहने के कारण दिन के समय सेवा बाधित रही थी। शाम के समय आपूर्ति सुचारू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें