अल्मोड़ा। बीएसएनएल पर विद्युत कारपोरेशन और अन्य विभागों की लाखों की देनदारी है वहीं चार जिलों में अलग-अलग विभागों और व्यक्तिगत लोगों से बीएसएनएल को करीब दो करोड़ रुपये वसूलने हैं। बीएसएनएल के महाप्रबंधक एके गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय विभागों पर टेलीफोन बिलों का करीब 15 से 20 लाख रुपये का बकाया है जबकि राज्य सरकार के विभागों ने लगभग 40 लाख रुपये से अधिक का भुगतान करना है। प्राइवेट संस्थाओं और व्यक्तिगत लोगों पर करीब एक करोड़ रुपये की देनदारी बाकी है। इनमें काफी पैसा वर्षों पुराना है, जिनका पता आदि खोजना भी मुश्किल है।
दूरभाष केंद्र बंद होने से 26 लोग हुए बेरोजगार
अल्मोड़ा। दो माह के भीतर करीब 26 दूरभाष केंद्र बंद कर दिए जाने से 26 लोग बेरोजगार हो जाएंगे। महाप्रबंधक ने बताया कि हर एक दूरभाष केंद्र की देखरेख के लिए आउट सोर्स से एक-एक कर्मचारी तैनात था। अब एक्सचेंज बंद हो जाने से उनका रोजगार समाप्त हो गया है। ब्यूरो
ये टेलीफोन एक्सचेंज किए जाएंगे बंद
अल्मोड़ा जिले के अंतर्गत बासोट, शहरफाटक, शीतलाखेत, बसौली, धौलछीना, बिंता, जालली, मनीला और जौरासी चंपावत जिले के पाटी, खेतीखान, बाराकोट तथा पिथौरागढ़ जिले में ओगला, गणाईगंगोली, कनालीछीना स्थित दूरभाष केंद्र हैं। ब्यूरो
ये टेलीफोन एक्सचेंज हो गए बंद
पिछले माह अल्मोड़ा जिले के अंतर्गत ध्याड़ी, भनोली, देवलीखान, सिमलगांव, मनान, बासोट, बागेश्वर जिले के खांकर, सिरकोट और चंपावत जिले के चौमेल, पुल्ला और देवीधूरा के दूरभाष केंद्र को बंद कर दिया गया। यह सभी दूरभाष केंद्र किराए के भवनों में चल रहे थे। ब्यूरो