फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बीएस-6 मॉडल रोडवेज की दूसरी बस का दिल्ली रूट पर संचालन शुरू

Wed, 30 Oct 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
केमू स्टेशन अल्मोड़ा में उमड़ी यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दिल्ली रूट पर रोडवेज की बीएस-6 मॉडल की दूसरी नई बस का संचालन शुरू हो गया है। दिल्ली रूट पर बीएस-6 मॉडल की दो नई बसों का संचालन होने से यात्रियों का सफर सुहावना हो गया है।
विज्ञापन


रोडवेज डिपो अल्मोड़ा के बेडे में बीएस-6 मॉडल की दो नई बसे शामिल हुई थीं। एक बस बीते मंगलवार को दिल्ली रूट पर संचालित की गई, वहीं दूसरी बस का भी बुधवार से दिल्ली रूट पर संचालन शुरू हो गया है। शाम को निर्धारित समय पर बस दिल्ली को रवाना हुई। दिल्ली रूट पर बीएस-6 मॉडल की दो बसों का संचालन शुरू होने से यात्री राहत महसूस कर रहे हैं। यात्रियों ने बताया कि दिल्ली को संचालित बसों की हालत अच्छी न होने से सफर के दौरान उन्हें दिक्कतों से जूझना पड़ रहा था। अब बीएस-6 मॉडल की दो नई बसों का संचालन होने से वह राहत महसूस कर रहे हैं। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी ने बताया कि दोनों बसों का संचालन दिल्ली रूट में किया जा रहा है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयासरत हैं।

दिवाली मनाने लौटे प्रवासी, दिल्ली रूट पर एक अतिरिक्त बस चली

अल्मोड़ा। दीपावली पर्व मनाने के लिए प्रवासी काफी संख्या में घरों को रवाना हुए। सुबह तड़के से ही नगर के बस स्टेशन और टैक्सी स्टैंड में यात्रियों की भीड़ रही। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में मारामारी रही। दिल्ली रूट पर यात्रियों की भीड़ सबसे अधिक रही। दिल्ली की बस आते ही यात्रियों में सीट पाने के लिए होड़ रही। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली रूट पर एक अतिरिक्त बस का संचालन किया। इधर केमू की बसों में भी यात्रियों की भीड़ रही। सीट पाने के लिए यात्रियों में होड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें