अल्मोड़ा। धनतेरस के दूसरे दिन भी नगर के बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। सुबह बाजार खुलते ही ग्राहक खरीदारी करने पहुंचने लगे थे। देर शाम तक बाजार में खरीदारी हुुई। इससे रौनक बनी रही।
विज्ञापन
धनतेरस के बाद लोग दिवाली के लिए पूजा सामग्री समेत अन्य जरूरी सामनों की खरीदारी में जुऐ रहे। बुधवार सुबह बाजार खुलने के बाद रौनक बढ़ने लगी। दोपहर बाद नगर के लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार, धारानौला बाजार समेत विभिन्न बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। मोमबत्ती, मिठाई, पूजा सामग्री, फलों की दुकानों में लोगों की भीड़ रही। गिफ्ट की दुकानों में भी भीड़ रही। कई लोगों ने भैया दूज पर्व के लिए भी खरीदारी की।