फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे पीपल राजा के साथ अनोखे बंधन में बंधी वट रानी

Sat, 12 May 2018 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
पीपल और वट वृक्ष के विवाह की रस्म पूरी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 जिले के लमगड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चौकुना में शनिवार को एक अनोखी शादी हुई। बाजेे-गाजे के साथ पीपल वृक्ष की बारात निकली और पीपल राजा का विवाह वट रानी के साथ संपन्न हुआ। पीपल को दूल्हे और वट वृक्ष को दुल्हन की तरह सजाया गया था। दोनों को मुकुट पहनाए गए थे। सालम के ज्योतिषाचार्य पंडित हेम चंद्र गुरुरानी ने धार्मिक विधि-विधान के साथ विवाह कार्य संपन्न कराया। बारात में छोलिया बैंड भी था और बारातियों ने जमकर नृत्य किया। बारातियों के लिए भोजन और जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।  

विज्ञापन


चौकुना के तल्ला नौबाट निवासी प्रेम नाथ गोस्वामी ने कुछ साल पहले घर के पास पीपल का पौधा लगाया था। शनिवार को प्रेम नाथ गोस्वामी ने अपनी पत्नी देवकी देवी के साथ गणेश पूजा कर पीपल का जनेऊ संस्कार कराया। इसके बाद पीपल के पौधे की बाजे-गाजे के साथ बारात निकली। बारात के आगे छोलिया नृत्यक ढोल दमाऊं के साथ चल रहे थे। बारातियों ने जमकर नृत्य किया। बारात हरज्यू देवता मंदिर में पहुंची जहां पर वट वृक्ष के साथ पीपल का विवाह किया गया। सालम के ज्योतिषाचार्य पंडित हेम चंद्र गुरुरानी ने मंत्रोच्चार के बीच कुमाऊंनी रीति रिवाज के साथ विवाह की रस्म संपन्न कराई।

विवाह में चौकुना, सैनोली, कनोली, बरम, नैगाड़, धनखोली, अल्यूरा, सिरकोट, डयौलडुंगरा समेत आसपास के गांव के ग्रामीण बाराती के रूप में शामिल हुए। बारातियों के लिए विवाह स्थल पर भोजन और जल पान की व्यवस्था की गई थी। वट वृक्ष को दुल्हन और पीपल को दूल्हे की पोशाक में सजाया गया था। इस अनोखी शादी के गवाह 500 से अधिक मेहमान बने। विदाई के वक्त मेहमानों को टीका भी लगाया गया। परंपरागत रंगवाली पिछोड़ा में सजी महिलाओं ने शगुन गीत भी गाए। इस अवसर पर कुमाऊंनी झोड़ा गायन भी किया गया। मुख्य आयोजक प्रेम नाथ गोस्वामी और युवक मंगल दल अध्यक्ष कृष्णा धानक ने बताया कि विवाह संपन्न होने के बाद रविवार को ग्रामीणों को हरज्यू देवता मंदिर चौकुना में भोज कराया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें