फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आंबेडकर की शिक्षाओं व बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प

Tue, 15 Apr 2025 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। अलग-अलग कार्यक्रमों में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ. भीम राव आंबेडकर आयोजन समिति के बैनर तले एकजुट लोगों ने नगर में जुलूस निकाला। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

चौघानपाटा से निकला जुलूस माल रोड होते हुए रैमजे इंटर कॉलेज पहुंचा। वहां आयोजित समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चों की प्रतियोगिताएं हुई। मुख्य अतिथि मनोज तिवारी, विशिष्ट अतिथि मेयर अजय वर्मा रहे। इससे पूर्व चौघानपाटा स्थित आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
समिति के अध्यक्ष अखिलेश टम्टा के नेतृत्व में निकली रैली में संजय भाटिया, सुंदर लाल आर्य, किशन लाल, राजेंद्र प्रसाद, भूपाल कोहली, महेंद्र प्रकाश, रघुवीर प्रसाद, पंकज कुमार, नरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार शामिल थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान हुई गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, संचालन संचालन नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने किया। वहां विधायक मनोज तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे। भाजपा ने चौघानपाटा स्थित आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां महिला मोर्चा जिला महामंत्री रेखा आर्या, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, मेयर अजय वर्मा, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें