फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्कूल को प्रधानाचार्या का इंतजार, बच्चों को नहीं मिल रहा नौ विषयों का ज्ञान

Mon, 14 Apr 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीजीआईसी मासी में नौ साल से भी अधिक समय से प्रधानाचार्य के रिक्त पद पर तैनाती नहीं हुई। इसके अलावा शिक्षिकाओं के सात पद रिक्त हैं। ऐसे में पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

विद्यालय में प्रवक्ताओं के स्वीकृत कुल नौ पदों के सापेक्ष अंग्रेजी, संस्कृत, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान प्रवक्ताओं और एलटी संवर्ग में सामाजिक विज्ञान और संगीत विषय की शिक्षिकाओं के पद रिक्त हैं। संगीत विषय में अतिथि शिक्षिका की भी तैनाती नहीं है। ऐसे में इस विषय की पढ़ाई में छात्राओं को अधिक परेशानी हो रही है। अन्य पदों पर अतिथि शिक्षिका तैनात है, जिससे थोड़ी राहत है।
प्रधानाचार्य का पद नौ साल से रिक्त है। विद्यालय की ही एक शिक्षिका को प्रधानाचार्या का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रधानाचार्या के पास कार्यालयी काम अधिक रहता है। इस कारण कई बार कक्षाओं के लिए समय नहीं मिल पाता है, ऐसे में पढ़ाई बाधित होती है। इधर प्रभारी सीईओ अत्रेश सयाना ने बताया कि रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को भेजी गई है। संगीत को छोड़कर अन्य पदों पर अतिथि शिक्षक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें