फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमनाथ मैदान में ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी के लिए भर्ती शुरू 

Mon, 28 Mar 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला , रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी के लिए बालकों (11 से 14) की भर्ती शुरू हो गई है।
विज्ञापन


रुड़की से पहुंची स्पोर्ट्स मेडिसियन सेंटर (एसएमसी) की टीम के सदस्यों ने पहले दिन उत्तर दक्षिण राज्य नागालैंड, कोहिमा, मणिपुर, इंफाल के युवाओं के अलावा यूपी, हरियाणा, राजस्थान के बालकों का शारीरिक और मेडिकल परीक्षण किया।
विज्ञापन


भर्ती के लिए प्राथमिक टेस्ट पास कर चुके 150 बालकों के अलावा बगैर कॉल लेटर 30 अन्य बालक पहुंचे थे। कुल 180 बालकों का परीक्षण हुआ। 29 मार्च को उत्तराखंड के बालकों की भर्ती होगी। भर्ती में पास होने वाले बालकों को फौज में भर्ती होने तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के जीएसओ-1 प्रशिक्षण ले. कर्नल जी. राम मोहन, एसएमसी टीम से आए डॉ. ले. कर्नल राजेश सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें