फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्केबाज पूजा, प्रियंका, आरती और कंचन विजयी

Wed, 04 Feb 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता यहां ब्लाक मुख्यालय पर संपन्न हुई। विभिन्न वर्गों में पूजा, प्रियंका, आरती, कंचन, दीपक, हरेंद्र और ओम प्रकाश ने विजय हासिल की।
विज्ञापन


ब्लाक मुख्यालय पर प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए ब्लाक प्रमुख भरत फर्स्वाण ने खेल विभाग के  प्रयास की सराहना की। विशिष्ट अतिथि केशर सिंह मेहता, जिला खेल अधिकारी आरएस धामी, जुवैद अहमद, अजय चंदोला, सुंदर गड़िया, राजेंद्र्र्र रावत, जगदीश, मीना कनवाल आदि भी उपस्थित थे। संचालन अजय चंदोला ने किया। बालिकाओं में 28-30 किलो भार वर्ग में पूजा बिष्ट विजेता और खुशी नाज उपविजेता रहीं।

34 किलो में प्रियंका ने आशा को, 38 किलो में आरती थापा ने अंजलि रावत को पराजित किया। 40 किलो में संध्या ने विजय हासिल की। बालकों के 28 किलो भार वर्ग में दीपक खाती ने नितिन पंाडे को, 32 किलो में हरेंद्र नेगी ने रितिक भारती, 44 किलो भार वर्ग में ओम प्रकाश ने विनय जोशी को हराया। समापन पर मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें