फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का पिटारा लेकर रथ रवाना

Tue, 05 May 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक मनोज तिवारी ने खरीफ सीजन के कृषक महोत्सव के लिए पांच ब्लॉक के रथों को झंडी दिखाकर न्याय पंचायतों के लिए रवाना किया। विकास भवन में हुए समारोह में उन्होंने कहा कि काश्तकारों की सहायता को सरकार तत्पर है। बीज, कृषि यंत्र, रसायनों आदि पर सरकार अनुदान दे रही है। कृषक लाभ उठाकर पैदावार बढ़ाएं। उन्होंने काश्तकारों का आह्वान कर स्वैछिक चकबंदी और जैविक खेती को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा ने भी किसानों से परंपरागत फसलों के साथ ही नकदी फसलों और उन्नतशील प्रजाति के बीजों को अपनाने को कहा। इस दौरान काश्तकारों को पावर वीडर, जल पंप, मडुवा थ्रेसर आदि बांटे गए। मुख्य विकास अधिकारी डा. अहमद इकबाल ने सभी विभागीय अधिकारियों को गांव स्तर पर होने वाले महोत्सवों में अनिवार्य रूप से मौजूद होने के निर्देश दिए।

मुख्य कृषि अधिकारी डा. अभय सक्सेना ने बताया हवालबाग, लमगड़ा, ताकुला, भैंसियाछाना और भैंसियाछाना ब्लॉकों के कृषि रथों को रवाना किया गया। इसके बाद सभागार में हुई गोष्ठी में काश्तकारों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, सीवीओ डा. बीएस जंगपांगी, केबीके के बीबी सिंह, डीआर आर्या आदि अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मत्स्य निदेशक गणेश जोशी ने किया।
विज्ञापन


पांच काश्तकारों को ‘किसान भूषण सम्मान’
जिले के पांच उन्नतशील काश्तकारों को ‘किसान भूषण सम्मान’ से सम्मनित किया गया। इसके अलावा 46 काश्तकारों को ब्लॉक स्तरीय सम्मान दिया गया। कृषि के क्षेत्र में चौखुटिया के काश्तकार मोहन सिंह, पशुपालन के लिए द्वाराहाट के त्रिभुवन तिवारीे, सब्जी उत्पादन के लिए धौलादेवी ब्लॉक के हरीश चंद्र पांडे और फलोत्पादन के लिए लमगड़ा ब्लॉक के किशन सिंह को किसान भूषण सम्मान के साथ 25-25 हजार रुपए के चेक दिए गए। इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किए गए काश्तकारों को सम्मान पत्र के साथ 10-10 हजार रुपए के चेक दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें