अल्मोड़ा। लॉकडाउन 4.0 के तहत मंगलवार को अल्मोड़ा में बाजार की दुकानें दोनों तरफ खुल गईं जिससे व्यापारियों ने राहत की सांस ली। दोनों तरफ बाजार खुलने से चहल-पहल भी रही। हालांकि रेस्टोरेंट और सैलून अभी नहीं खुले हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा सोमवार को लॉकडाउन फोर की गाइड लाइन जारी कर देने के बाद मंगलवार को बाजार खोलने के लिए रोस्टर प्रणाली को खत्म कर दिया गया। मंगलवार से बाजार दोनों तरफ खुलने लगे हैं। बताया गया है कि प्रशासन सैलून बुधवार से खोलने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है। अब तक एक दिन दाईं तरफ की और दूसरे दिन बाईं तरफ की दुकानें खुल रही थीं।