अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज धूप के साथ अब तापमान बढ़ने लगा है। गत दो दिन से जंगलों की आग ने भी कुछ गर्मी बढ़ा दी है। मई का पहला पखवाड़ा बीतने के साथ ही अब गर्मी में भी इजाफा होने लगा है। वहीं पिछले दो दिनों से कोसी के समीप जंगल जलने से भी तापमान में वृद्धि हुई है। मंगलवार को भी नगर का तापमान 25 डिग्री से अधिक जा पहुंचा। हालांकि शाम को चल रही हवाएं कुछ राहत पहुंचा रही है, लेकिन दिन में तेज धूप से गर्मी लगातार बढ़ रही है।