फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के चंदे से बुक बैंक स्थापित किया जाएगा

Thu, 01 Mar 2018 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर जिले के ग्राम पंचायत गणाऊं के ग्रामीणों ने एक अनूठी पहल की है। ग्रामीणों ने होली पर्व पर मिलने वाले चंदे से गांव में बुक बैंक स्थापित करने का निर्णय लिया है। बुक बैंक खोलने के पीछे उद्देश्य यह है कि गांव के बच्चों को स्कूली पाठ्यक्रम के अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले घटनाक्रमों समेत अन्य जानकारियां मिल सकें। होली के दिन ग्रामीणों को संकल्प पत्र भराकर नशीली वस्तुओं को छोड़ने और बुराइयों से दूर रहने का संकल्प दिलाया जाएगा। 

विज्ञापन


जिले के लमगड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गणाऊं स्थित है। गांव के विकास और पलायन रोकने के लिए ग्रामीणों ने ग्रामोत्थान सेवा समिति का गठन किया है। समिति गांव के विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक कर रही है। समिति के मुख्य संयोजक एवं फार्मासिस्ट राजेंद्र प्रसाद भट्ट ने बताया कि गांव में होली पर्व पर चंदे के रूप में करीब दस हजार रुपये से अधिक धनराशि एकत्र हो जाती है। इस धनराशि से होली समापन के दूसरे दिन गांव में भंडारा किया जाता है। इस बार होली के चंदे की राशि सदुपयोग में लगाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि समिति ने गांव में पहले से ही पुस्तकालय खोल रखा है। इस बार होली के चंदे की राशि से गणाऊं में बुक बैंक स्थापित करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांवों से लगातार पलायन हो रहा है। रोजगार की तलाश तथा बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर कई लोग शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। गांव के विकास के लिए पांच साल पहले ग्रामोत्थान सेवा समिति का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि समिति के बैनर तले गांव में शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें