बोर्ड परीक्षार्थियों को विदाई दी
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा।जीजीआईसी में इंटरमीडिएट की छात्राओं को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ विदाई दी गई। कक्षा 11 की छात्राओं ने बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर काजल भारती को मिस जीजीआईसी चुना गया। 11वीं की छात्राओं द्वारा आयोजित विदाई समारोह में कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
प्रधानाचार्या सावित्री टम्टा ने बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर डॉ. जया कांडपाल, अनीता साह, नाजा ताजिम, डॉ. गंगा बिष्ट, लीला वर्मा, डॉ. हंसा पांडे, सुधा उप्रेती, माया साह, विजय पंत, रेनू जोशी, माया जोशी आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। ब्यूरो
अल्मोड़ा। विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा में पुरातन छात्र सम्मेलन और होली मिलन कार्यक्रम 12 मार्च को सुबह 11 बजे से होगा। प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने सभी पुरातन छात्रों से कार्यक्रम में भागीदारी की अपील की है। ब्यूरो