अल्मोड़ा। कांग्रेस ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि के एक दिन पूर्व में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया। पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में 17 लोगों ने रक्तदान किया।
इस दौरान पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि कोरोना काल में ब्लड बैंक में रक्त की कमी ना हो, इस उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है इसलिए सभी को जरूरतमंदों के लिए रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। कोरोना महामारी से पूरा देश संघर्ष कर रहा है। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि अपने स्तर से समाज की सेवा में सहयोग करें।
शिविर में पूर्व विधायक मनोज तिवारी तिवारी, शशांक तिवारी, तारा चंद्र जोशी, हेम आर्या, कन्हैया बिष्ट, प्रकाश रावत, लता तिवारी सहित कुल 17 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर के संचालन में रेडक्रास के बीएस मनकोटी, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आरएस शाही, हेमा भट्ट, मनोज धानिक ने सहयोग दिया। वहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, विपुल कार्की, संजय दुर्गापाल, कार्तिक साह, नवल बिष्ट, दीपांशु पांडे, राजीव कर्नाटक आदि थे। कार्यकर्ताओं ने बिट्टू कर्नाटक द्वारा उपलब्ध कराए गए मास्क लाला बाजार, राजपुरा, नयालखोला आदि क्षेत्रों में वितरित किए।