फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय पर ताला जड़ा, काम ठप

Fri, 08 Feb 2019 11:12 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/अल्मोड़ा
विज्ञापन
हवालबाग ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी कर नारेबाजी करते पंचायत प्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हवालबाग विकासखंड में कार्यरत अपर सहायक अभियंता मोहम्मद शहाबुद्दीन के तबादले की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने विकासखंड कार्यालय में ताला जड़ दिया है। इससे ब्लॉक का काम प्रभावित हो गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तबादला न होने तक तालाबंदी जारी रहेगी। उधर, अपर सहायक अभियंता ने प्रदर्शनकारियों की मंशा पर सवाल उठाया है और कहा है कि वे किसी भी जांच को तैयार हैं।

विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, ज्येष्ठ उप प्रमुख आनंद कनवाल, कनिष्ठ उप प्रमुख चंदन लाल, प्रधान संगठन के अध्यक्ष हरीश कनवाल, भाजपा ब्लाक संगठन मंत्री देवेंद्र नयाल, सैनार प्रधान मदन बिष्ट, प्रेमा देवी, भाजपा मंडल महामंत्री राकेश चंद्र तिवारी सहित अन्य कई पंचायत प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन किया और यहां ताला जड़ दिया। 

इनका कहना था कि अपर सहायक अभियंता की कार्यप्रणाली से पंचायत प्रतिनिधि असंतुष्ट हैं। पिछले आठ माह से लगातार जिले के सक्षम अधिकारियों से बात करने और लिखित शिकायत करने के बाद भी अपर सहायक अभियंता का तबादला नहीं किया गया। अपर सहायक अभियंता जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी अनर्गल बयानबाजी करते हैं।  प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अपर सहायक अभियंता का तबादला होने के बाद ही यह ताला खोला जाएगा। ताला बंद होने से ब्लॉक का काम भी प्रभावित हो गया। 
विज्ञापन


उधर, हवालबाग के अपर सहायक अभियंता मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा कि कम कार्य करने के बावजूद पूरा भुगतान करवाने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। इसी लिए यह आंदोलन छेड़ा गया है। वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।

ब्लॉक कार्यालय पर ताला जड़ा होने की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी है। मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल का कहना है कि प्रकरण की जानकारी ली जा रही है। मामले की पूरी जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें