फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर में हुई खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

Sun, 20 Sep 2015 01:45 AM IST
भूपाल बोरा, अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताकुला ब्लाक की मां उत्तराखंड स्टेडियम सोमेश्वर में हुई खंड  स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सचिन कुमार, बालिका वर्ग में दीक्षा बोरा, 200 मीटर बालक वर्ग में भुवनेश कुमार, बालिका वर्ग में दीक्षा बोरा, 400 मीटर बालक वर्ग में भुवनेश कुमार, बालिका वर्ग में विद्या गोस्वामी प्रथम रहे।
विज्ञापन


लंबी कूद बालक वर्ग में नीरज बोरा, बालिका वर्ग में मोनिका जोशी, जूनियर वर्ग की 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में भास्करानंद, बालिका में पूजा आर्या, 600 मीटर बालक वर्ग में  विजय कुमार, बालिका वर्ग में सोनू आर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अध्यक्षता करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी टीएल टम्टा ने अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी भाग लेने का आह्वान किया। संचालन नरेंद्र बोरा ने किया। इस मौके पर हरदेव नेगी, भुवन बोरा, प्रमोद कांडपाल, पूरन बोरा, संजय जोशी, बलवीर बिष्ट, हेमलता पांडे, निकिता रावत, सुधा उपाध्याय, रमेश भारतीय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें